{"_id":"5a01e54d4f1c1b0d698ba00a","slug":"61510073677-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के खिलाफ लामबंद हुए अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक के खिलाफ लामबंद हुए अभिभावक
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राजकीय हाइस्कूल बड़ालू में एक विवादित शिक्षक की दोबारा तैनाती होने से आक्रोशित अभिभावकों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय आकर प्रदर्शन किया। शिक्षक पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है।
बताया गया कि अभिभावकों की शिकायत पर शिक्षक कृष्णा जोशी के खिलाफ अधिकारियों ने छह माह पहले जांच की थी। जांच में कई आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक का स्थानांतरण कर दिया गया, लेकिन इसी बीच इस शिक्षक की फिर से विद्यालय में तैनाती हो गई है।
आक्रोशित अभिभावकों ने कहा कि यदि यह शिक्षक दोबारा विद्यालय में तैनात किया जाता है तो सभी अभिभावक अपने बच्चों का नाम विद्यालय से कटा देंगे। अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे अभिभावकों ने सारा प्रकरण मुख्य शिक्षा अधिकारी जीपी कोहली के सामने रखा।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि शिक्षक की दोबारा बड़ालू हाइस्कूल में तैनाती नहीं की जाएगी। इस दौरान अभिभावकों ने विद्यालय में तालाबंदी की धमकी भी दी। प्रदर्शन में नारायण चंद, गिरीश चंद, बंशीधर जोशी, अशोक चंद, राजेंद्र प्रसाद, पंकज कुमार, अनिल कुमार, रवींद्र चंद, सुनील कुमार आदि शामिल हुए।