{"_id":"59b818a64f1c1be37f8b6692","slug":"61505237158-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान 15 को करेंगे सरकार का श्राद्ध और तर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान 15 को करेंगे सरकार का श्राद्ध और तर्पण
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कर्ज माफी की मांग को लेकर किसानों का क्रमिक अनशन 50वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने अब तक सरकार के किसी प्रतिनिधि के वार्ता के लिए न आने पर रोष जताया। अनशन स्थल पर किसानों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। साथ ही 15 सितंबर को सरकार का श्राद्ध और तर्पण करने का ऐलान किया।
किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी ने आरोप लगाया कि सरकार को किसानों से कोई सरोकार नहीं है। सभा का संचालन कर रहे जगदीश प्रसाद ने कहा कि जिले के सभी किसान 15 सितंबर को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान से कृषि उपकरणों के साथ रैली निकालेंगे। किसान संगठन के संरक्षक शंकर राम कोहली ने कहा कि राज्य में किसानों की अनदेखी करना सरकार को महंगा पड़ेगा।
जगदीश चंद्र जोशी ने कहा कि जो सरकार किसानों के हित में फैसला नहीं ले सकती उसे शासन करने का कोई अधिकार नहीं है। मंगलवार को सुरेश राम, गंगा दत्त जोशी, गणेश सिंह, मोहन राम क्रमिक अनशन पर बैठे। जोगा राम, मनी राम, जगदीश विश्वकर्मा, होशियार राम ने धरना दिया।