{"_id":"59b817d14f1c1bf57f8b65e6","slug":"61505236945-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों को नगर में शामिल मत करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों को नगर में शामिल मत करो
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। धनौड़ा, नेड़ा, बस्ते के लोगों ने नगरपालिका में शामिल करने के विरोध में वित्त मंत्री प्रकाश पंत को ज्ञापन सौंपा है। कहा कि नगरपालिका में शामिल करने से पहले संबंधित गांवों की जनता से सहमति लेनी चाहिए।
धनौड़ा की प्रधान बबीता चंद, नेड़ा की प्रधान ऊषा शर्मा, दिनेश कापड़ी, अशोक चंद, मनोज शाही, संजय शाही, संजय शर्मा, रवि शर्मा आदि ने जिले के दौरे पर आए वित्त मंत्री पंत के सामने गांवों को नगरपालिका में शामिल करने पर विरोध जताया। कहा कि गांव के लोगों की आजीविका कृषि पर निर्भर है। नगरपालिका में शामिल होने से लोगों पर कर की मार पड़ेगी। नगरपालिका में शामिल होने से गौचर, पनघट, वन पंचायत पर लोगों का हक नहीं रह जाएगा।
ग्रामीणों की अर्थव्यवस्था पर इसका असर पड़ेगा। इन लोगों ने नगर में न मिलाकर गांवों को नगरीय सुविधा देने की मांग की। कहा कि गांवों को नगर में मिलाने से उनका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इन लोगों ने गांवों को नगरपालिका में शामिल करने का प्रस्ताव निरस्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।