{"_id":"68f137d564144d912a037741","slug":"56-irrigation-tanks-have-been-constructed-providing-ample-water-to-the-fields-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-133797-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 56 सिंचाई टैंकों का हुआ निर्माण, खेतों तक पहुंचेगा भरपूर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 56 सिंचाई टैंकों का हुआ निर्माण, खेतों तक पहुंचेगा भरपूर पानी
Thu, 16 Oct 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कृषि विभाग ने खेतों तक सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी पहुंचाने की पहल शुरू की है। 56 जियो टैंक बनाकर योजना को धरातल पर उतारा है। इन टैंक में बारिश का पानी एकत्र होगा और पाइप के जरिए सिंचाई के लिए खेतों तक पहुंचेगा। योजना में एक करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
कृषि विभाग को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये मिले हैं। विभाग इस धनराशि से जिले में 57 जियो लाइन टैंक, 17 चेकडैम बनेंगे। विभाग ने 56 टैंक का निर्माण पूरा कर लिया है। इन टैंक में बारिश का पानी एकत्र कर इसे पाइप के जरिए सिंचाई के लिए खेतों तक पहुंचाया जाएगा। विभाग किसानों को 52500 मीटर पाइप वितरण करेगा। जिले में 17 चेकडैम का निर्माण भी होगा। इनके निर्माण से भू कटाव रुकेगा और किसानों की उपजाऊ भूमि बर्बाद नहीं होगी। बिण, डीडीहाट और बेड़ीनाग में सिंचाई टैंक बनेंगे। संवाद
22463 मीटर पाइप का किया वितरण
कृषि विभाग किसानों को इस योजना के तहत 52500 मीटर पाइप वितरण करेगा। अब तक किसानों को 22463 मीटर पाइप का वितरण कर दिया है। एक किसान को लगभग 20-30 मीटर पाइप वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोट
जिले के अलग-अलग विकासखंडों में 17 चेकडैम बनाए जाने है। वर्तमान में विभाग किसानों को पाइप उपलब्ध करा रहा है। सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना और भू-कटाव को रोकना योजना का उद्देश्य है। - अमरेंद्र चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी, पिथौरागढ़