फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   556 candidates were absent in the first shift and 576 in the second shift

Pithoragarh News: पहली पाली में 556 तो दूसरी पाली में 576 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे

Sun, 29 Jun 2025 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 29 Jun 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
556 candidates were absent in the first shift and 576 in the second shift
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अपर पीसीएस की प्रारंभिक लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। पहली पाली में 556 तो दूसरी पाली में 576 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

अपर पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा के लिए सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से कुल 1798 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में पांच केंद्र एसडीएस जीआइसी, एशियन एकेडमी, मल्लिकार्जुन स्कूल, विवेकानंद विद्या मंदिर और केएनयू राइंका बनाए गए थे।
विज्ञापन

परीक्षा के नोडल अधिकारी एसडीएम यशवीर सिंह ने बताया कि पहली पाली में सामान्य अध्ययन की परीक्षा सुबह 10 बजे से अपराह्न 12 बजे तक चली। इसमें 1242 अभ्यर्थी उपस्थित जबकि 556 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय पाली में सीसेट की परीक्षा अपराह्न दो बजे से चार बजे तक आयोजित की गई। इसमें 1222 उपस्थित जबकि 576 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सुरक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात रही। अभ्यर्थियों की तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed