फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   किसानों को बांटा 160 कुंटल अदरक का बीज

किसानों को बांटा 160 कुंटल अदरक का बीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
किसानों को बांटा 160 कुंटल अदरक का बीज
पिथौरागढ़। परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत उद्यान विभाग की ओर से आठ कलस्टरों में किसानों को 160 क्विंटल अदरक का बीज बांटा गया। अदरक को वन्य जीव कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं। अदरक की खेती में किसानों भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी ने बताया कि परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत जिले में 110 कलस्टर बनाए गए हैं। इनमें से आठों विकास खंडों में आठ कलस्टर अदरक के बनाए हैं। एक कलस्टर में 30 हेक्टेयर भूमि हैै। आठों कलस्टरों में करीब 400 किसानों का चयन किया गया है।
विज्ञापन



अदरक की खेती को वन्य जीव किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं। साथ ही इसे अधिक देखभाल की भी जरूरत नहीं पड़ती है। डीडीहाट विकास खंड के ग्राम पंचायत खेतार कन्याल में क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश कन्याल, ग्राम प्रधान पार्वती देवी की मौजूदगी में उद्यान विभाग की ओर से किसानों को 20 क्विंटल अदरक बीज का वितरण किया गया। इस मौके पर उद्यान प्रभारी नारायण सिंह मेहरा, प्रेम सिंह चौहान, कैलाश धर्मशक्तू समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य सात विकास खंडों में 140 क्विंटल बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed