फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   एक ही सत्र में 300 से घटकर 240 रह गई छात्र संख्या

एक ही सत्र में 300 से घटकर 240 रह गई छात्र संख्या

Mon, 30 Jul 2018 10:30 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
एक ही सत्र में 300 से घटकर 240 रह गई छात्र संख्या
थल (पिथौरागढ़)। शिक्षकों की कमी की वजह से हरि दत्त पंत इंटर कालेज थल में छात्र संख्या 300 से घटकर 240 रह गई है। पिछले साल की तुलना में इस साल विद्यालय में 60 विद्यार्थी कम हुए हैं।
विज्ञापन


थल इंटर कालेज में एलटी में स्वीकृत 11 पदों में तीन पद रिक्त हैं। दो साल से हिंदी विषय का और एक साल से संस्कृत, गणित कास शिक्षक यहां नहीं हैं। इंटरमीडिएट का हाल तो और अधिक बुरा है। प्रवक्ताओं के 12 पदों में से पांच पद खाली हैं। अंग्रेजी व संस्कृत विषय में पिछले 10 साल से, रसायन विज्ञान में सात साल से, भौतिक विज्ञान में एक साल और अर्थशास्त्र में दो साल से प्रवक्ता नहीं हैं।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारी का पद छह माह, कनिष्ठ सहायक का एक साल और स्वैच्छिक का पद छह साल से रिक्त है। इंटर की विज्ञान वर्ग में मुख्य विषय के शिक्षक न होने से छात्र दूसरे स्कूल में दाखिला लेने को मजबूर हैं। हाल यह है कि दो साल में 100 से अधिक विद्यार्थी स्कूल छोड़ चुके हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी बीपी सिमल्टी का कहना है कि रिक्त विषयों में शीघ्र प्रवक्ताओं की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed