{"_id":"5b4b83e64f1c1b44748b4def","slug":"51531675622-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल की टीम ने 3-1 से जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल की टीम ने 3-1 से जीता उद्घाटन मैच
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट में स्व.प्रेम सिंह खोलिया मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला थल और डीडीहाट की टीमों के बीच हुआ। इसमें थल की टीम 3-1 से विजयी रही।
उद्घाटन मुकाबले के पहले हाफ में थल ने 2-0 की बढ़त बनाई। पहला गोल ऋषभ ने, जबकि दूसरा गोल सूरज ने किया। सेकेंड हाफ में डीडीहाट की ओर से राहुल ने एक गोल कर अपनी टीम को 2-1 के अंतर पर ला दिया, लेकिन कुछ ही देर में थल के हेमू ने एक गोल दागकर अपनी टीम को 3-1 से जीत दिला दी।
मैच के निर्णायक नेशनल प्लेयर नंदन सिंह खेतवाल, लाइनमैन शुभव, राहुल, सोसायटी के खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन टोलिया, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र साही सहित डीडीहाट यूथ क्लब के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। मैच के प्रायोजक पंकज टोलिया और पीएनबी के मैनेजर दिवाकर टोलिया हैं।