{"_id":"5b463d4a4f1c1b07278b5f0d","slug":"51531329866-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनपुर से लामारी तक आवाजाही पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनपुर से लामारी तक आवाजाही पर रोक
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। खतरे को देखते हुए डीएम सी रविशंकर ने कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग के लखनपुर से लामारी तक 22 किमी के हिस्से पर आवागमन रोक दी है। कहा है कि इस क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति आवाजाही करता है तो वह इसके लिए स्वयं ही जिम्मेदार रहेगा।
धारचूला से 53 किमी दूर लखनपुर से 22 किमी दूर लामारी चट्टान बुरी तरह दरकी है। लोग रस्सियां लगाकर आवाजाही कर रहे हैं, इसमें खतरा बना है। इस पर डीएम ने लखनपुर से लामारी तक आवागमन पर रोक लगा दी है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता ने डीएम के निर्देशों की पुष्टि की है। बताया कि रास्ता क्षतिग्रस्त होने से लोग चट्टानों से रस्सियों के सहारे लटककर आ रहे हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है।
लखनपुर से लामारी के बीच हेलीपैड भी नहीं है, इसलिए आवागमन पर रोक लगाई गई है। कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में फंसे लोगों को बूंदी से हेलीकॉप्टर से मुनस्यारी लाया जाएगा। लोगों से लखनपुर से लामारी के बीच आवागमन न करने की अपील की है।
विज्ञापन
लापता गोपाल सिंह का परिजनों ने श्राद्ध किया
धारचूला। भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र बुदियाल ने बताया कि बूंदी निवासी गोपाल सिंह दो जुलाई को लापता हो गए थे, उनका अब तक कोई पता नहीं चला। परिजनों ने उन्हें मृत मानते हुए बुधवार को धारचूला में उनका श्राद्ध किया। रास्ता क्षतिग्रस्त होने के कारण उनके अन्य परिजन श्राद्ध में नहीं पहुंच पाए। गोपाल सिंह के भाई राजेंद्र बुदियाल जान जोखिम में डालकर धारचूला पहुंचे हैं। बता दें कि खस्ताहाल रास्ते का मामला दिसंबर से उठाया जा रहा था, लेकिन रास्ते को सुरक्षित करने के उपाय नहीं किए गए। आज लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बुदियाल का कहना है कि रास्ते को जल्द दुरुस्त किया जाना चाहिए।