{"_id":"5aec951a4f1c1b6d098b7e94","slug":"51525454106-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के कई स्थानों पर बारिश हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के कई स्थानों पर बारिश हुई
Updated Fri, 04 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/अस्कोट/झूलाघाट/गणाईगंगोली/मुनस्यारी। जिले के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को भी बारिश हुई। अस्कोट में कुछ देर ओले गिरे। लगातार हो रही बारिश, ओलावृष्टि से फसल, फल, सब्जी को जबर्दस्त नुकसान हो रहा है।
शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे से मुनस्यारी में बारिश हुई। लगातार दो घंटे तक रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। अस्कोट में शाम चार बजे से तेज बारिश के साथ ही ओले गिरे। शाम साढ़े बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। झूलाघाट में भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के दौरान बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी था। बारिश के दौरान बिजली न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गणाईगंगोली में शाम को छह बजे से आंधी के बीच तेज बारिश हुई। आधे घंटे तक हुई बारिश से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय में शाम पौने छह बजे से साढ़े छह बजे तक रुक-रुक कर बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से गेहूं, सरसों, मसूर की फसलों के साथ ही आम, लीची के फलों को व्यापक क्षति पहुंची है। सब्जी के पौधे नष्ट हो गए हैं। सब्जियों को भी जबरदस्त नुकसान हो रहा है।