फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   15 दिन की मोहलत पर अनशन स्थगित

15 दिन की मोहलत पर अनशन स्थगित

Thu, 05 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
15 दिन की मोहलत पर अनशन स्थगित
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। तेंदुए का शिकार बनी 95 बकरियों के मुआवजे को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने वन विभाग के भरोसे के बाद अनशन स्थगित कर दिया है। इसके लिए विभाग को 15 दिन की मोहलत दी है। इसके बाद प्रभावितों ने दोबारा अनशन की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी प्रभावित पशुपालक और ग्रामीण क्रमिक अनशन पर बैठे। इस बीच प्रभारी रेंजर सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से अनशन वापस लेने का अनुरोध किया। तय हुआ कि वन विभाग 15 दिन के भीतर पशुपालकों को मुआवजा देगा। इसके बाद रेंजर ने क्रमिक अनशन पर बैठे एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम दानू और प्रभावित पशुपालक मंगल सिंह को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन


अनशन खत्म करने के बाद विक्रम दानू ने कहा कि यदि 15 दिनों में प्रभावितों को मुआवजा नहीं दिया गया तो वो रेंजर कार्यालय पर दोबारा धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनोहर टोलिया, विधायक प्रतिनिधि ईश्वर कोरंगा, कमलेश आर्या, राजेंद्र प्रसाद, लक्ष्मण राम, योगेश सिंह, युधिष्ठिर लाल वर्मा, पंकज सिंह, खीम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed