फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   धारचूला में सदस्यों की फिर से हुई घेराबंदी

धारचूला में सदस्यों की फिर से हुई घेराबंदी

Fri, 13 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में सदस्यों की फिर से हुई घेराबंदी
धारचूला (पिथौरागढ़)। कांग्रेसी ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तिथि अब पांच नवंबर होने के कारण भाजपा और कांग्रेस ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों की फिर से घेराबंदी शुरू कर दी है। अब सदन में मतदान के साथ-साथ दोनों दल इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई की तैयारी में भी हैं। 12 अक्तूबर को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान स्थगित होने के बाद दोनों दलों ने नए सिरे से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। शुक्रवार को सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने-अपने खेमों में चले गए हैं। अब पांच नवंबर तक सदस्यों की इसी तरह घेराबंदी की जाएगी।
विज्ञापन


बताया गया कि भाजपा ने अपने सदस्यों को पिथौरागढ़ पहुंचा दिया है। भाजपा का दावा है कि उसके पास 25 सदस्य हैं। इनमें ज्यादातर सदस्यों को बुलाकर पिथौरागढ़ ले जाया गया है। यह कोशिश की जा रही है कि कोई भी सदस्य कांग्रेस नेताओं के संपर्क में न आने पाए। सदस्यों को एकजुट करने की जिम्मेदारी संभाल रहे भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र बुदियाल का दावा है कि पांच नवंबर को अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाएगा और नेत्र सिंह कुंवर को ब्लॉक प्रमुख का पद छोड़ना होगा। दूसरी तरफ कांग्रेस के सदस्यों को एकजुट कर रहे विधायक हरीश धामी ने कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई भी लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लगातार असंवैधानिक कार्य किए हैं और एक के बाद एक निर्णय बदले हैं।
विज्ञापन


26 सितंबर को ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद संशय की जो स्थिति पैदा हुई थी, वह अब तक समाप्त नहीं हो पाई है। अब लोगों को इसके लिए पांच नवंबर तक इंतजार करना पड़ेगा। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा को संख्या बल के आधार पर अविश्वास प्रस्ताव गिरने की आशंका है, इसी कारण वह सत्ता का दुरुपयोग कर रोज फैसले बदल रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि अंत में जीत न्याय की होगी और नेत्र सिंह कुंवर ब्लॉक प्रमुख बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed