{"_id":"59777b2b4f1c1bd2438b465f","slug":"51501002539-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिब्बत की मंडी से अब तक 2.63 लाख सामान का आयात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिब्बत की मंडी से अब तक 2.63 लाख सामान का आयात
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। तिब्बत की मंडी तकलाकोट से तीन व्यापारी सामान समेत वापस आ गए हैं। यह व्यापारी अपने साथ 2 लाख 63 हजार 175 रुपये का सामान लेकर आए हैं। यह तीनों व्यापारी मंगलवार को लिपुलेख दर्रा पार कर गुंजी व्यापारिक मंडी पहुंचे हैं। तिब्बत से यह व्यापारी अपने साथ कंबल, जूते, खिलौने आदि सामग्री लेकर आ रहे हैं। तिब्बत की मंडी में इस समय 25 व्यापारी और 20 सहायक मौजूद हैं। अगस्त में व्यापार की रफ्तार तेज होने पर कई व्यापारी तकलाकोट जाने की तैयारी में हैं।
भारत-तिब्बत व्यापार अधिकारी/एसडीएम आरके पांडे ने बताया कि अब तक 79 व्यापारियों और 113 सहायकों को व्यापार परमिट जारी कर दिए गए हैं। अब तक भारतीय व्यापारी अपने साथ 37 लाख 66 हजार 210 रुपये का सामान तिब्बत की मंडी तकलाकोट पहुंचा चुके हैं। तिब्बत की मंडी में अगस्त से व्यापार गति पकड़ता है। तकलाकोट मंडी और आसपास के गांवों में स्थानीय उत्सव अगस्त से शुरू हो जाते हैं। तहसील के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पीएस कुटियाल ने बताया कि अब भी व्यापारियों को परमिट जारी करने का काम जारी है।
उन्होंने कहा कि परमिट हासिल करने के लिए व्यापारी लगातार संपर्क बनाए हैं। तहसील कार्यालय के पास इस समय 265 परमिट उपलब्ध हैं। इतने परमिट व्यापारियों को आसानी से मिल जाएंगे। तहसील प्रशासन ने इस बार परमिट जारी करने की प्रक्रिया मई के अंत से शुरू कर दी थी और जून पहले सप्ताह में व्यापारियों का पहला जत्था तिब्बत की मंडी को रवाना हो गया था। पिछले वर्ष तक जून में किसी भी व्यापारी को परमिट नहीं मिल पाया था। भारतीय व्यापारी अपने साथ गुड़, मिश्री के पैकेट, स्टील, एल्युमीनियम के बर्तन, सुरती, रेडीमेड कपड़े जैसी सामग्री लेकर गए हैं।