फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   5 passenger helicopter arrived Munsyari

हेलीकाप्टर से मुनस्यारी पहुंचे 5 यात्री

Mon, 18 Jan 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़) Updated Mon, 18 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
5 passenger helicopter arrived Munsyari

जीआईसी मैदान के हेलीपैड में लोगों का पहले से ही हुजूम उमड़ा था। अपरान्ह ठीक 11.48 बजे जैसे ही हल्द्वानी से यात्रियों को लेकर यूटीएयर का हेलीकाप्टर उतरा तो लोग स्वागत के लिए दौड़ पड़े। मुख्यमंत्री की घोषणा को साकार होते देख लोग अभिभूत थे। यात्रियों को हल्द्वानी से मुनस्यारी तक डेढ़ घंटे में पहुंचाया गया और आधे घंटे तक लोकल साइट दिखाई गई। मुनस्यारी के लिए आज का दिन बेहद गौरवशाली कहा जा रहा है, क्योंकि मुनस्यारी आने के इच्छुक और यहां से हल्द्वानी जाने वालों के लिए तो यह मील का पत्थर साबित हो चुका है।

विज्ञापन


सोमवार को मुनस्यारी में एक साथ दो हेलीकाप्टर आए। एक में पर्यटन मंत्री दिनेश धनै और वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी थे। दूसरे में मुनस्यारी घूमने के लिए पहुंचे पांच यात्री थे। मुनस्यारी से पंचाचूली, राजरंभा, खलियाटाप की चोटियों को देखकर इन यात्रियों का मन गदगद हो गया। प्रथम उड़ान से आए ध्रुव सिंह मर्तोलिया, रमेश शर्मा, गोपाल सिंह, संतोष सिंह, नीरज दरियाल का यहां पहले से पहुंचे पर्यटक अशोक मियानी, संतोष मियानी, विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल, तहसीलदार खुशाल राम, केएमवीएन के गेस्टहाउस मैनेजर रमेश बनकोटी आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन


पर्यटक आवासगृह में सभी लोगों का तिलक लगाकर स्वागत हुआ। करीब डेढ़ घंटे तक यहां की वादियों का आनंद उठाने के बाद यह दल उसी हेलीकाप्टर से हल्द्वानी लौट गया। विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल ने इन लोगों को स्थानीय चोटियों और दर्शनीय स्थानों की जानकारी दी। वन विकास निगम के अध्यक्ष धामी ने बताया कि हल्द्वानी से मुनस्यारी के लिए हेलीकाप्टर सेवा अब नियमित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मील का पत्थर साबित होगी यह सेवा
मूल रूप से मुनस्यारी के पातो गांव निवासी नीरज दरियाल इस समय हल्द्वानी में भारतीय खाद्य निगम में तैनात हैं। उन्होंने कहा कि यह सेवा प्रवासी लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। यह कोशिश की जाए कि हर सीजन में लोगों को हेलीकाप्टर से आवागमन की सुविधा मिले। वह कई वर्षों बाद मुनस्यारी आए।


मुनस्यारी के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा
मुनस्यारी के सुरिंग गांव निवासी ध्रुव सिंह मर्तोलिया वन विभाग में एसडीओ के पद पर हल्द्वानी में तैनात हैं। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी के पर्यटन व्यवसाय को बढ़ाने में हेलीकाप्टर सेवा फायदेमंद रहेगी। उन्होंने कहा कि कई बार हल्द्वानी से मुनस्यारी आने का मन करता है, लेकिन लंबा सफर होने के कारण हिम्मत नहीं होती। सोमवार को वह हेलीकाप्टर से पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed