{"_id":"61f434ef55a0e71d7d633309","slug":"48-nominations-in-six-assembly-constituencies-pithoragarh-news-hld452153378","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार विधानसभा क्षेत्रों में 32 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार विधानसभा क्षेत्रों में 32 नामांकन
विज्ञापन
डीडीहाट में नामांकन कराते निर्दलीय प्रत्याशी किशन सिंह भंडारी।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/चंपावत/लोहाघाट। विधानसभा चुनाव नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 13 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया। चारों विधानसभा में कुल 32 उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। धारचूला विस सीट में आठ, डीडीहाट में 10, पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट में सात-सात उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। चंपावत में सात प्रत्याशियों ने 13 पर्चे भरे हैं जबकि लोहाघाट में नौ दावेदार मैदान में आए हैं। आरओ ने बताया कि 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 31 जनवरी को नाम वापसी के बाद दोपहर तीन बजे वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विधानसभा क्षेत्र धारचूला
शुक्रवार को बसपा के गोविंद राम, यूकेडी के रमेश सिंह और निर्दलीय उम्मीदवार कैलाश सिंह ने नामांकन कराया। इस विधानसभा के लिए कुल आठ प्रत्याशी मैदान में है। इसमें कांग्रेस के हरीश सिंह, भाजपा से धन सिंह, सपा से मंजू देवी, आप से नारायण राम, निर्दलीय उम्मीदवार जीवन सिंह ठाकुर, बसपा के गोविंद राम, यूकेडी के रमेश सिंह और निर्दलीय उम्मीदवार कैलाश सिंह शामिल हैं।
विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट
शुक्रवार को निर्दलीय किशन भंडारी, आप से अशोक मेहता, यूकेडी से गोविंद सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार अनिल सिंह और अनिल कुमार ने नामांकन कराया। इस विधानसभा के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा प्रत्याशी बिशन सिंह चुफाल, कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप सिंह पाल, आप प्रत्याशी दीवान सिह, सपा के सुरेंद्र सिंह गुरूंग, निर्दलीय प्रत्याशी अंकित भंडारी, निर्दलीय किशन भंडारी, आप से अशोक मेहता, यूकेडी से गोविंद सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार अनिल सिंह और अनिल कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़
शुक्रवार को आम आदमी पार्टी से चंद्र प्रकाश पुनेड़ा, बसपा से खुर्शीद अहमद और आजाद पार्टी से कार्तिक टम्टा ने नामांकन किया। इस विस सीट के लिए सात प्रत्याशी मैदान में है, जिसमें कांग्रेस से मयूख महर, निर्दलीय प्रत्याशी नितिन मारकाना, बीजेपी से चंद्रा पंत, सपा से वीरेंद्र वीर विक्रम सिंह, आप से चंद्र प्रकाश पुनेड़ा, बसपा से खुर्शीद अहमद और आजाद पार्टी से कार्तिक टम्टा ने नामांकन कराया है।
विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट
शुक्रवार को बसपा से रेखा, सपा से बलराम ने नामांकन पत्र जमा किया। विस सीट पर सात उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा से फकीर राम, निर्दलीय सुमित्रा देवी, कांग्रेस से खजान चंद्र, यूकेडी के हरि प्रसाद, आप से बबीता चंद्रा, बसपा से रेखा और सपा से बलराम शामिल रहे। जिला निर्वाचन डॉ. आशीष कुमार चौहान ने कहा कि 29 जनवरी तक सभी नामांकन पत्रों की जांच और 31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
विधानसभा क्षेत्र चंपावत
चंपावत में शुक्रवार को सपा प्रत्याशी मोहम्मद हारुन ने एकमात्र नामांकन कराया। हारुन ने बताया कि वह सपा के कार्य से प्रभावित होकर चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वह डिग्री कॉलेज टनकपुर के छात्रसंघ में उपसचिव रह चुके हैं। इससे पहले भाजपा के कैलाश गहतोड़ी, कांग्रेस के हेमेश खर्कवाल, आप के मदन महर, बसपा के राकेश वर्मा, निर्दलीय दीपक बेलवाल, जगदीश भट्ट का नामांकन हुआ है।
विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट
लोहाघाट में कांग्रेस, भाजपा, आम आदमी पार्टी, सपा प्रत्याशियों सहित नौ लोगों ने नामांकन कराया है। नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को सपा प्रत्याशी निसार खान ने नामांकन करवाया। आरओ रिंकू बिष्ट ने बताया कि कांग्रेस से खुशाल सिंह अधिकारी, भाजपा से पूरन सिंह फर्त्याल, आम आदमी पार्टी से राजेश बिष्ट, तुलसी बिष्ट, सपा से निसार खान के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर धीरज सिंह, हिमेश कलखुड़िया, प्रकाश सिंह धामी, चंद्रकांत ने अपने नामांकन पत्र जमा किए हैं।