फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   450 migrants arrived in Pithoragarh in the late evening by 15 buses

पिथौरागढ़ में देर शाम तक 15 बसों से पहुंचे 450 प्रवासी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
450 migrants arrived in Pithoragarh in the late evening by 15 buses
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में प्रवासियों के पहुंचने का क्रम जारी है। अभी तक 15 हजार से अधिक प्रवासी पिथौरागढ़ पहुंच चुके हैं। सोमवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों और अन्य राज्यों से 1200 प्रवासियों के पहुंचने की संभावना थी, लेकिन देर शाम तक 15 बसों से 450 लोग ही पिथौरागढ़ पहुंच पाए थे। एंचोली में बाहरी राज्यों व आंतरिक जिलों से आने वाली बसों को धमौड़ के पास सैनिटाइज और जलपान के बाद नगर के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है। इन सभी लोगों की शुभकामना जांच केंद्र में थर्मल स्केनिंग की जा रही है। यहां पर पुलिस और चिकित्सा विभाग की टीम लोगों से उनके यात्रा वृतांत की जानकारी एकत्र कर रही है। बाहरी राज्यों से बसों के एक साथ पहुंचने के कारण एंचोली में जांच के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इस दौरान यहां पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed