{"_id":"66634c0f520b41bbeb0a2f0b","slug":"420-inner-line-permits-made-from-pithoragarh-in-nine-days-pithoragarh-news-c-230-shld1025-114141-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से नौ दिन में बने 420 इनर लाइन परमिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से नौ दिन में बने 420 इनर लाइन परमिट
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में इनर लाइन परमिट बनने से पर्यटकों को सहूलियत मिल रही है। सिर्फ नौ दिन में 420 इनर लाइन परमिट जारी हो चुके हैं जिसमें अधिकतर पर्यटक गुजरात के हैं। जांच के बाद जरूरत पड़ने पर पर्यटकों को दवाइयां भी दी जा रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश आने के बाद बड़ी संख्या में लोग आदि कैलाश के दर्शनों के लिए आ रहे हैं। पूर्व में धारचूला तहसील से ही इनर लाइन परमिट जारी किए जाते थे। इनर लाइन परमिट बनाने के लिए पर्यटकों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब 28 मई से पिथौरागढ़ में भी इनर लाइन परमिट बनने लगे हैं।
जिला अस्पताल से सिर्फ नौ दिनों में 420 पर्यटकों के इनर लाइन परमिट जारी किए जा चुके हैं। अभी तक सर्वाधिक इनर लाइन परमिट गुजरात से आए पर्यटकों ने बनवाए हैं। इनर लाइन परमिट बनाने के लिए प्रतिदिन औसतन 50 पर्यटक पहुंच रहे हैं। इनर लाइन परमिट के लिए मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। मेडिकल फिटनेस के दौरान यात्रियों की धड़कन और ऑक्सीजन लेवल मापा जा रहा है।
विज्ञापन
50 से अधिक पर्यटकों की उम्र अधिक होने के कारण ईसीजी भी कराई गई है। डॉ. संग्ना चंदराना ने बताया कि फिटनेस में व्यक्ति की सामान्य फिटनेस, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल आदि देखे जाते हैं। जरूरत पड़ने पर दवा भी दी जा रही है।
--
होटल एसोसिएशन कर रहा पर्यटकों की मदद
पिथौरागढ़। आदि कैलाश के दर्शन के लिए आ रहे पर्यटकों को इनर लाइन परमिट बनाने में दिक्कत ना हो इसके लिए पिथौरागढ़ होटल एसोसिएशन पर्यटकों की पूरी मदद कर रहा है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में डटे हुए हैं। संवाद
--
इनर लाइन परमिट बनाने के लिए ये चाहिए दस्तावेज
- आवेदक का फोटो
- चिकित्सा प्रमाणपत्र
- ओपीडी पर्ची
- स्वघोषणा पत्र
- पुलिस सत्यापन
-आधार कार्ड