फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ऐसे तकनीकी संस्थान का क्या फायदा

ऐसे तकनीकी संस्थान का क्या फायदा

Sat, 08 Dec 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
ऐसे तकनीकी संस्थान का क्या फायदा
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। तकनीकी शिक्षा देने के लिए खोले गए कनालीछीना पॉलीटेक्निक कॉलेज की दशा बहुत ही खराब है। एकमात्र इलैक्ट्रिकल ट्रेड के सहारे चल रहे कॉलेज में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, व्याख्याता के साथ ही बाबू के पद खाली हैं। कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मी तक नहीं हैं।
विज्ञापन


कनालीछीना में वर्ष 2008 में पॉलीटेक्निक कॉलेज खोला गया। शुरुआत से ही कॉलेज में अवस्थापना व्यवस्थाओं की ओर ध्यान नहीं दिया गया और कॉलेज स्टाफ की कमी से जूझता रहा। वर्ष 2016 तक यहां प्रधानाचार्य की तैनाती थी। 78 छात्रसंख्या वाले कॉलेज में अब प्रधानाचार्य भी नहीं हैं। विभागाध्यक्ष विज्ञान, इलैक्ट्रिकल के साथ ही व्याख्याता अंग्रेजी, गणित, रसायन विज्ञान और इलैक्ट्रिकल के दो प्रवक्ता, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक के पद रिक्त हैं। कॉलेज में चपरासी के भी तीन पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पॉलीटेक्निक में मेकेनिकल ट्रेड को मंजूरी देने की घोषणा की। यह घोषणा धरातल पर नहीं उतरी। छह महीने पहले कॉलेज चार करोड़ रुपये की लागत से बने भवन में शिफ्ट हुआ है। इस भवन में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। व्यवस्थाओं के अभाव में यह भवन भी सफेद हाथी ही साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ की कमी से पढ़ाई में व्यवधान आ रहा है। स्टाफ की तैनाती के लिए प्रस्ताव लगातार भेजे जा रहे हैं। स्टाफ तैनात होने की उम्मीद है। -हरीश चंद्र, कार्यवाहक प्रधानाचार्य, कनालीछीना पॉलीटेक्निक कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed