{"_id":"5bf1acf7bdec2269a4150a95","slug":"41542565111-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य वर्दी में मतदान केंद्र पर आए सभासद प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य वर्दी में मतदान केंद्र पर आए सभासद प्रत्याशी
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगरपालिका के वार्ड एक बजेटी में मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखा। अलबत्ता कई लोगों में सूची में नाम नहीं होने से आक्रोश भी देखा गया। वार्ड से सभासद पद के लिए चुनाव लड़ रहे पूर्व सैनिक सैन्य वर्दी में केंद्र पर पहुंचे। वह मतदाताओं के लिए खासे आकर्षण का केंद्र रहे।
बजेटी वार्ड सभासद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से एक प्रत्याशी शंकर लाल पूर्व सैनिक हैं। शंकर लाल रविवार सुबह आठ बजे ही सैन्य वर्दी पहनकर बूथ पर पहुंच गए। शंकर लाल ने बताया कि 1999 में वह सेना से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद उन्होंने सब्जी उत्पादन और पशुपालन शुरू किया।
उन्होंने बताया कि वह युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। साथ ही वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए चुनाव मैदान में है। वहीं एक मतदाता मनोज ने बताया कि उनके परिवार के करीब 35 मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है। मतदान से वंचित किए जाने से उन्हें मायूसी हुई है।