{"_id":"5be71093bdec2269525f9c92","slug":"41541869715-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 नवंबर को पिथौरागढ़ आएंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 नवंबर को पिथौरागढ़ आएंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। निकाय चुनाव में राजनीतिक दलों के प्रचारकों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा पिथौरागढ़ पहुंचकर प्रचार कर रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 14 नवंबर को पिथौरागढ़ पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे।
चुनावी तिथि नजदीक आते ही भाजपा और कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह खाती के समर्थन में राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा पिछले दो दिनों से प्रचार में जुटे हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल के भी यहां पहुंचने की संभावना है।
इधर, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र रावत के समर्थन में चुनावी सभा संबोधन के लिए सीएम त्रिवेंद्र रावत का कार्यक्रम तय हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने बताया कि 14 नवंबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री रामलीला मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत भी मौजूद रहेंगे।