फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मुनस्यारी के दुम्मर में श्री हरि प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुनस्यारी के दुम्मर में श्री हरि प्रदर्शनी का शुभारंभ

Mon, 05 Nov 2018 10:26 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी के दुम्मर में श्री हरि प्रदर्शनी का शुभारंभ
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। हरि स्मारक समिति मल्ला दुम्मर की ओर से स्वतंत्रता सेनानी और प्रमुख समाजसेवी स्व. हरि सिंह जंगपांगी की स्मृति में दुम्मर में श्री हरि प्रदर्शनी 2018 का शुभारंभ किया गया। दो दिनी कार्यक्रम में कृषि, बागवानी, लघु, कुटीर उद्योग, पर्यटन, हस्तकला, हथकरघा प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

हरि स्मारक समिति के अध्यक्ष ललित सिंह जंगपांगी ने बताया कि दीपावली पर्व के कारण इस बार यह कार्यक्रम दो दिवसीय होगा। सोमवार को मल्ला जोहार विकास समिति की वार्षिक बैठक हुई। एसडीएम केएन गोस्वामी ने स्वतंत्रता सेनानी के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रदर्शनी, स्टॉलों का उद्घाटन किया। समिति के अध्यक्ष जंगपांगी ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. हरि सिंह जंगपांगी को याद किया। बताया कि उनका जन्म मल्ला जोहार के बुर्फू गांव में हुआ। वर्ष 1935 में उन्होंने राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर बुर्फू से सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया। 16 फरवरी 1941 को ब्रिटिश सिपाहियों ने उन्हें गिरफ्तार कर थल शिविर में पेश किया, जहां उन्हें सत्याग्रह करने के आरोप में एक वर्ष का कारावास और सौ रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। उन्हें अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया। इसके बाद 28 सितंबर 1942 को बांसबगड़ में जनसभा को संबोधित करने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। 21 दिसंबर 1949 को उनका निधन हो गया। समिति सचिव गंगा सिंह जंगपांगी ने बताया कि दो दिनी प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों, खेल, निबंध, क्विज, रस्साकशी, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर श्रीराम धर्मशक्तू, गोकर्ण मर्तोलिया, लोकबहादुर जंगपांगी, विजय सिंह जंगपांगी, लक्ष्मण सिंह पांगती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed