फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कुलथम गांव के 20 परिवारों का शीघ्र होगा विस्थापन

कुलथम गांव के 20 परिवारों का शीघ्र होगा विस्थापन

Wed, 03 Oct 2018 10:53 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
कुलथम गांव के 20 परिवारों का शीघ्र होगा विस्थापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पिछले डेढ़ दशक से आपदा की मार झेल रहे मुनस्यारी के कुलथम गांव के विस्थापन का रास्ता साफ हो गया है। गांव के 20 परिवारों के विस्थापन के लिए दरकोट और दराती गांवों में स्थान चयनित कर लिया है। भूगर्भ विभाग ने भी चयनित जमीन को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


कुलथम गांव में एक दशक पहले भारी भूस्खलन हुआ था। इससे कई मकान भूस्खलन की चपेट में आ गए थे। कई परिवारों ने गांव छोड़कर दूसरी जगह शरण ले ली थी। वर्तमान में गांव में कमजोर आर्थिक स्थिति वाले परिवार ही रह रहे हैं। भूगर्भीय जांच में इस गांव को खतरनाक घोषित किया गया था। इसको देखते हुए प्रशासन लंबे समय से इस गांव के विस्थापन के प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन


मुनस्यारी के नजदीक दरकोट और दराती गांव में भूमि चयनित की गई थी। प्रशासन ने चयनित स्थल के भूगर्भीय सर्वेक्षण की संस्तुति की थी। जिला भूगर्भ विज्ञानी एवं खान अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने चयनित स्थल के सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया है। भूगर्भ वैज्ञानिक ने बताया कि दोनों चयनित स्थल भूगर्भीय दृष्टि से उपयुक्त हैं। सर्वे की रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed