फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   डॉक्टर, व्यापारी नेता के खिलाफ शिकायत से आक्रोश

डॉक्टर, व्यापारी नेता के खिलाफ शिकायत से आक्रोश

Wed, 19 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर, व्यापारी नेता के खिलाफ शिकायत से आक्रोश
पिथौरागढ़। जिला चिकित्सालय में तैनात दंत चिकित्सक और व्यापार मंडल के एक पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने से आक्रोश भड़क गया। डॉक्टरों सहित विभिन्न संगठनों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मंगलवार को आनंद डमडियाल ने जिला चिकित्सालय के दंत चिकित्सक डॉ. ऋषिकेश जोशी एवं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महासचिव संतोष बिष्ट पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही विभिन्न संगठनों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को जिला चिकित्सालय के डॉक्टर, फार्मेसिस्ट और व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर झूठी शिकायत दर्ज करने वाले व्यक्ति की जांच कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ.आरसी पुनेड़ा, डॉ.एचएस खड़ायत, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, पवन जोशी, जनक जोशी, संतोष बिष्ट, फार्मेसिस्ट एसोसिएशन से केएस अधिकारी, पीके जोशी आदि शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने एसपी के सामने भी पूरा मामला रखते हुए शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed