{"_id":"5b4e23f84f1c1bc57a8b4d8b","slug":"41531847672-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग में पूर्वी सीमांत मुख्यालय आईटीबीपी की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग में पूर्वी सीमांत मुख्यालय आईटीबीपी की टीम प्रथम
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। बीटीसी भानू प्रशिक्षण केंद्र मध्यप्रदेश में 21 से 25 जून तक आयोजित इंटर फ्रंटियर लेवल शूटिंग प्रतियोगिता-2018 में पूर्वी सीमांत मुख्यालय आईटीबीपी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम के आईटीबीपी मिर्थी लौटने पर सेनानी महेंद्र प्रताप सिंह और अन्य अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रतियोगिता में आईटीबीपी के कुल पांच फ्रंटियरों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में राइफल, पिस्टल और कारबाइन हथियारों से फायर किए गए। शूटिंग के दौरान सीमांत मुख्यालय की टीम ने सर्वोत्तम और ऑलओवर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों को आईटीबीपी के मिर्थी की शूटिंग रेंज में एक माह का प्रशिक्षण दिया गया था।
प्रतियोगिता के समापन पर बल के महानिरीक्षक पुनीत रस्तोगी ने अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रतिभागियों को बधाई दी। टीम का मंगलवार को सेनानी महेंद्र प्रताप सिंह ने स्वागत किया। टीम ने ट्रॉफी सेनानी को भेंट की।