फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   घने कोहरे ने रोकी कैलाश यात्रियों की राह

घने कोहरे ने रोकी कैलाश यात्रियों की राह

Thu, 12 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
घने कोहरे ने रोकी कैलाश यात्रियों की राह
पिथौरागढ़। छियालेख और गर्ब्यांग के आसमान में छाए घने कोहरे ने कैलाश यात्रियों की उड़ान को छठे दिन भी रोके रखा। पिथौरागढ़ में रुके यात्री तो आसपास के प्राकृतिक नजारे का लुत्फ उठा रहे हैं, लेकिन गुंजी में फंसे यात्री किसी भी तरह पिथौरागढ़ पहुंचने की आस लगाए हैं। उम्मीद है कि शुक्रवार को मौसम खुलने के बाद यात्री उड़ान भर सकेंगे।
विज्ञापन


13 जून से शुरू हुई कैलाश यात्रा का पहला दल आधार शिविर धारचूला से पैदल ही कैलाश मानसरोवर को रवाना हुआ था। तब मौसम सही होने और रास्ते ठीक होने से यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। दूसरे दल की यात्रा के दौरान मौसम खराब हो गया और यात्रियों को हेलीकाप्टरों से गुंजी पहुंचाया गया। तीसरे और चौथे दल की भी गुंजी उड़ान में कोई रुकावट नहीं हुई।
विज्ञापन


पांचवें दल के यात्रियों को छियालेख में खराब मौसम के चलते पांच दिन पिथौरागढ़ पर्यटक आवास गृह में रुकना पड़ा। छठे दल की यात्रा के दौरान मौसम साफ रहा। अब सातवां दल पिछले छह दिनों से पिथौरागढ़ में ही रुका है। यात्रियों को यहां आसपास के पर्यटन स्थलों, मंदिरों की सैर कराई जा रही है। तीसरे दल के 59 यात्री पिछले छह दिनों और चौथे दल के 56 यात्री तीन दिनों से कैलाश परिक्रमा पूरी कर वापसी में गुंजी में ही फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार छियालेख के आसमान में 200 मीटर आगे कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। इसके चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। केएमवीएन के यात्राधिकारी दिनेश गुरुरानी ने बताया कि सातवें दल के यात्रियों को 14 जुलाई को लिपुलेख से तकलाकोट पहुंचना था। खराब मौसम के चलते अब उनके यात्रा शेड्यूल में परिवर्तन किया जाएगा।


दार्चिन पहुंचे छठे दल के यात्री
डीडीहाट। कैलाश मानसरोवर यात्रा के छठे दल के यात्री बृहस्पतिवार को तकलाकोट से रवाना होकर दार्चिन पहुंच गए हैं। पांचवां दल कैलाश की परिक्रमा करते हुए डेरापुक से जुंजीपू पहुंच गया है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में खराब मौसम के चलते तीसरा और चौथा दल गुंजी में, जबकि सातवां दल पिथौरागढ़ में है। आठवें दल के यात्रियों को अभी अल्मोड़ा में ही रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed