{"_id":"5b3fa5674f1c1b0b278b4dfd","slug":"41530897767-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त ने ओगला-भागीचौरा सड़क की जानकारी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त ने ओगला-भागीचौरा सड़क की जानकारी ली
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला ने भागीचौरा क्षेत्र के लोगों से मोबाइल पर ओगला-भगीचौरा सड़क की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें बताया गया कि उक्त सड़क काफी खस्ताहाल है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आयुक्त ने ग्रामीणों सड़क सुधारीकरण का आश्वासन दिया।
शुक्रवार सुबह नौ बजे सिंगाली-भागीचौरा के ग्राम प्रहरी मोहन सिंह बिष्ट के मोबाइल पर आयुक्त का फोन आया। आयुक्त ने उनसे सड़क और अन्य समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र के अन्य लोगों के मोबाइल नंबर भी लिए। बाद में राज्य आंदोलनकारी और क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह ऐरी को आयुक्त ने फोन किया। भरत सिंह पहले तो चौंके, लेकिन बाद में आश्वस्त होने पर उन्होंने सड़क और क्षेत्र की पूरी जानकारी आयुक्त को दी।
भरत ने बताया कि ओगला-भागीचौरा-डोकुना तक सड़क 16 किमी लंबी है। ओगला से भागीचौरा 12 किमी लंबी सड़क में करीब दो हजार गड्ढे हैं। भागीचौरा से डोकुना तक करीब पांच किमी सड़क तो पैदल चलने लायक भी नहीं रही है। सिंगाली से भागीचौरा तक सड़क के हाल बेहद खराब हैं।
विज्ञापन
सड़क पर दोपहिया वाहन चालक आए दिन चोटिल होते रहते हैं। इसके बाद आयुक्त ने एक जीप चालक सुरेंद्र सिंह से भी वार्ता की और उनसे भी जानकारी ली। आयुक्त का फोन आने की जानकारी मिलने से क्षेत्र के लोग भी खासे उत्साहित हैं। उनका कहना है कि आयुक्त की इस पहल से अब बदहाल सड़क के हाल तो सुधरेंगे ही साथ ही अन्य समस्याओं से भी निजात मिल सकेगी।