{"_id":"5aaaa72a4f1c1bbd758b5be3","slug":"41521133354-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल पुलिस ने प्रेमी जोड़े को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल पुलिस ने प्रेमी जोड़े को पकड़ा
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल पुलिस ने झूलापुल पार करते ही प्रेमी जोडे़े को पकड़ लिया। दोनों भारत के रास्ते किसी अन्य देश जाने की फिराक में थे। थाना पुलिस जूलाघाट से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के बजांग जिला कैदासो गांव पालिका 6 के अमर धामी (27) की इलाम जिले के सूर्यदय नगरपालिका वार्ड संख्या 14 की बुद्विमाया राई से काठमांडू में मुलाकात हुई थी।
इसी बीच दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत बढ़ने पर प्यार हो गया। बाद में दोनों ने घर छोड़कर विदेश जाने की योजना बनाई। बृहस्पतिवार को दोनों जूलाघाट पुल के रास्ते भारत जाने लगे। सीमा पर तैनात नेपाल पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की तो सारी बातें सामने आई। प्रेमी, प्रेमिका पहले से ही शादीशुदा हैं। प्रेमी के तीन लड़के और प्रेमिका की दो लड़कियां हैं। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रेमी जोड़े को पूछताछ के लिए बैतड़ी पुलिस मुख्यालय भेज दिया है।