{"_id":"5a71fa8f4f1c1b462c8b54f8","slug":"41517419151-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोस्टामानू के मुख्य टैंक तक टेस्टिंग सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोस्टामानू के मुख्य टैंक तक टेस्टिंग सफल
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। आंवलाघाट पेयजल योजना से पानी मिलने के दिन नजदीक आने लगे हैं। जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर मोस्टामानू (चंडाक) तक योजना का पानी सफलता पूर्वक पहुंच गया है। पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने मार्च से पानी उपलब्ध कराने की बात कही थी। पेयजल निगम की तैयारियों को देखते हुए लगता है कि फरवरी में ही योजना से पानी मिलने लगेगा।
आंवलाघाट पेयजल योजना पानी संकट झेल रहे जिला मुख्यालय के साथ ही आसपास के गांवों के लिए जीवनदायिनी से कम नहीं है। पेयजल निगम इन दिनों पांच चरण की योजना के पंपों की टेस्टिंग कर रहा है। सोमवार को मोस्टामानू में बनाए गए 50 लाख लीटर के मुख्य टैंक तक पानी पहुंचाने में पेयजल निगम कामयाब रहा है। ऊंचाई वाले स्थान पर स्थित मोस्टामानू से नगर में बने टैंकों के जरिए जल संस्थान के वितरण टैंकों में पानी आएगा।
पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता ललित मोहन कर्नाटक का कहना है कि योजना के काम पूरे हो गए हैं। जल संस्थान के टैंकों तक लाइन जोड़ दी गई है। कुछ दिन और योजना में टेस्टिंग का काम चलेगा। वह कहते हैं कि मार्च से पहले ही योजना पानी वितरण करने में सक्षम हो जाएगी।