फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मनरेगा श्रमिकों को एक-दो दिन में भुगतान की उम्मीद

मनरेगा श्रमिकों को एक-दो दिन में भुगतान की उम्मीद

Sun, 03 Dec 2017 10:05 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा श्रमिकों को एक-दो दिन में भुगतान की उम्मीद
पिथौरागढ़। लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे मनरेगा के मजदूरों के खातों में एक-दो दिन के भीतर धनराशि आ जाएगी। केंद्र सरकार ने राज्य को श्रमांश खाते का 10 करोड़ रुपये जारी कर दिया है। इसमें पिथौरागढ़ जिले का भी हिस्सा रहेगा। पिथौरागढ़ जिले में मजदूरों को करीब 50 लाख रुपये का भुगतान करना है।
विज्ञापन


डीडीओ गोपाल गिरी ने बताया कि केंद्र सरकार ने फिलहाल श्रमांश की राशि ही जारी की है। निर्माण सामग्री की मद में भी जल्दी धनराशि आने की उम्मीद है। बताया कि जिले में मनरेगा के मजदूरों का कुल 50 लाख रुपये का भुगतान होना है। यह राशि सीधे मजदूर के खाते में पहुंचेगी।
विज्ञापन


बता दें कि मनरेगा में मजदूरों को लंबे समय से भुगतान न मिलने के कारण वह आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। जिले में मनरेगा के माध्यम से जलाशय निर्माण, भूमि संरक्षण, शौचालय निर्माण का काम किया जा रहा है। डीडीओ ने बताया कि निर्माण मद में जल्दी धनराशि आने पर पुराने रुके हुए कामों को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed