फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की उन्नयन गोष्ठी संपन्न

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की उन्नयन गोष्ठी संपन्न

Sat, 25 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की उन्नयन गोष्ठी संपन्न
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ग्वासीकोटी की अध्यक्षता में हुई उन्नयन गोष्ठी में घटती छात्र संख्या और शैक्षिक स्तर में कमी के कारणों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि संघ के प्रांतीय लेखाकार लक्ष्मण सिंह डसीला, विशिष्ट अतिथि नंदन राम ने गोष्ठी का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


शनिवार को हुई जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ की उन्नयन गोष्ठी में सरकारी स्कूलों से घटती छात्र संख्या पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। गोष्ठी में शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा में व्यवधान न हो इसके लिए शिक्षकों को बीएलओ की ड्यूटी से मुक्त किया जाए। कहा कि आवश्यक हो तो शिक्षकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से उनसे एक ही कार्य करवाया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षा के स्तर पर विद्यालय और शासन स्तर पर हुई कार्रवाई पर विचार-विमर्श किया गया। गोष्ठी में ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह डसीला, महामंत्री प्रकाश बोरा, अनूप कुमार, दीप प्रकाश, दरबान राम, हरीश अंडोला, किशोर उपाध्याय आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed