फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   407 players of the district are showing their strength in badminton and taekwondo

Pithoragarh News: बैडमिंटन और ताइक्वांडो में दम दिखा रहे जिले के 407 खिलाड़ी

Wed, 13 Aug 2025 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 13 Aug 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
407 players of the district are showing their strength in badminton and taekwondo
स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में ताइक्वांडो में ​भिड़ते ​खिलाड़ी। स्रोत : खेल विभाग 
पिथौरागढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन और ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले भर के 407 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। विजेताओं को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि पहले दिन हुई ताइक्वांडो की सब जूनियर अंडर-18 बालिका वर्ग में हर्षिता उप्रेती, अंडर-22 वर्ग में गीतिका, अंडर-24 वर्ग में श्रेया वर्मा, अंडर-26 वर्ग में काव्या पंत, अंडर-29 वर्ग में भूमिका ऐर, अंडर-32 वर्ग में सौम्या सेठी, अंडर-35 वर्ग में भूमिका महरा, अंडर-38 वर्ग में आराध्या विश्वकर्मा, अंडर-41 वर्ग में प्रियंका सामंत विजेता रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों, क्लबों और प्रशिक्षण केंद्रों के 407 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस पर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान भूपेश बिष्ट, दीपांक वर्मा, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज देवी चंद, जनार्दन वल्दिया, ललित मोहन जोशी, निखिल महर, नीरज सिंह सौन, प्रकाश जंग थापा सहित कई खेल प्रेमी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed