फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   39 candidates left the exam, 201 appeared

Pithoragarh News: 39 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, 201 हुए शामिल

Mon, 08 Jun 2026 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 08 Jun 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
39 candidates left the exam, 201 appeared
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा बोर्ड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। इसमें कुल 201 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य धर्मेंद्र प्रकाश ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 240 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 201 ने परीक्षा दी जबकि 39 अनुपस्थित रहे। इंजीनियर ग्रुप में 150 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 126 ने परीक्षा दी। 24 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। फार्मेसी में 48 पंजीकृत थे जिनमें से 40 ने परीक्षा में भाग लिया। आठ अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। लैटरल एंट्री ए ग्रुप में 42 पंजीकृत थे और 35 ने परीक्षा दी। सात अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। जोनल मजिस्ट्रेट नीतू डांगर और तहसीलदार मुहीउद्दीन ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां गोविंद बल्लभ, कमलेश कुमार आजाद, मयंक बिष्ट, डीके शर्मा, अनिल रौतेला, सोनू कुमार, विवेक मौर्या, गीतिका पुनेठा, सुमन लडवाल, नरेश कुमार, मनीष भट्ट, दीपक भट्ट, दिनेश मेहता, गिरीश जोशी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed