{"_id":"66708580882477a9580f07f4","slug":"35-year-old-youth-dies-after-consuming-poisonous-substance-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-114486-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 35 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 35 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत
Tue, 18 Jun 2024 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 18 Jun 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर से लगे टकाड़ी गांव में 35 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार को टकाड़ी निवासी प्रदीप चंद के पिता धन बहादुर चंद बीसाबजेड़ गांव से बेटे से मिलने टकाड़ी स्थित घर आए तो उन्हें बेटा बदहवास मिला। वह उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस के एसआई शंकर सिंह रावत ने बताया कि प्रदीप चंद की एक साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी मायके गई थी। सूचना के बाद वह घर आ गई है। युवक ने किन कारणों से जहरीला पदार्थ खाया इसकी जांच की जा रही है।