{"_id":"5737594f4f1c1b577991a2b1","slug":"35-thousand-passengers-will-kailas-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलास यात्रियों से निगम लेगा 35 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलास यात्रियों से निगम लेगा 35 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 14 May 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं मंडल विकास निगम कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले प्रत्येक यात्री से 35 हजार रुपये की राशि लेगा। पंजीकरण के समय पांच-पांच हजार रुपये अग्रिम जमा कर लिए जाते हैं। शेष राशि यात्रा शुरू होते समय ली जाती है। केएमवीएन इस राशि से यात्रियों के आवास, भोजन और वाहनों की व्यवस्था करता है। यह बात अलग है कि तिब्बत में प्रवेश के लिए यात्रियों को अलग से 901 डालर जमा करने होते हैं। इस राशि से कैलास मानसरोवर क्षेत्र में यात्रियों के आवास, भोजन और वाहनों की व्यवस्था होती है।
विज्ञापन
केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि हालांकि भोजन शाकाहारी रहता है लेकिन हर पड़ाव पर भोजन की क्वालिटी पर खास ध्यान दिया जाता है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित पड़ावों पर भोजन हल्का दिया जाएगा, लेकिन निचले इलाकों पर स्थित पड़ावों में भोजन में तमाम तरह के आइटम रहेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली से यात्रियों को वाहन से नारायणआश्रम तक पहुंचाने की व्यवस्था भी निगम के पास रहती है। इसके लिए हर ग्रुप के लिए वाहनों का पहले से ही इंतजाम कर दिया जाता है। हर दल के यात्रियों को लाने के लिए वाहन दिल्ली में मौजूद रहेंगे और वापसी में भी इन वाहनों से ही यात्रियों को दिल्ली ले जाया जाता है। निगम यात्रियों को लाने, ले जाने के लिए बसों को प्राथमिकता देता है।
विज्ञापन
पंजीकरण के बाद भी नहीं आते कई यात्री
कैलास यात्रा लगभग तीन महीने तक चलती है, जो लोग पंजीकरण करा लेते हैं उनमें से कई लंबे समय तक चलने वाली यात्रा के कारण विचार बदल देते हैं। यदि इस अवधि में किसी के साथ कोई पारिवारिक अड़चन आ जाए या फिर किसी काम से अन्यत्र जाना पड़ जाए तो यात्रा का विचार टाल देते हैं। केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि दल के रवाना होते समय ही यात्रियों की असली संख्या का पता चलता है। उन्होंने जानकारी दी कि पंजीकृत यात्रियों की संख्या घट भी सकती है।
विज्ञापन