फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   32 samples from Pithoragarh sent for investigation

पिथौरागढ़ से 32 सैंपल जांच को भेजे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
32 samples from Pithoragarh sent for investigation
पिथौरागढ़। कोरोना वायरस के चलते मैदानी क्षेत्रों से घर वापसी करने वाले लोगों की तादाद 21 हजार पहुंच गई है। रेड जोन से लोगों का आना जारी है। इसके सापेक्ष जांच काफी कम हो रही हैं। इससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है। बृहस्पतिवार को 32 सैंपल जांच को भेजे गए। देश के विभिन्न राज्यों से लोग घर वापसी कर रहे हैं। ऐंचोली और शेराघाट में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। संदिग्ध पाए जाने पर लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया जा रहा है। एसीएमओ डॉ. राजेश ढकरियाल ने बताया कि 44 संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों में 1906 बेड हैं। इनके अलावा 282 बेड संदिग्ध और 43 बेड संक्रमित मरीजों के लिए रखे गए हैं। होम क्वारंटीन पर रखे लोगों पर प्रशासन की टीम लगातार निगरानी कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed