फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सीमांत में लगातार बारिश से नदियां उफान पर

सीमांत में लगातार बारिश से नदियां उफान पर

Sat, 28 Jul 2018 10:26 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
सीमांत में लगातार बारिश से नदियां उफान पर
पिथौरागढ़। सीमांत में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते जहां कैलाश यात्रा बाधित हो रही हैं, वहीं नदियों के उफान पर आने से नदी तटों के किनारे रह रहे लोग भी सहमे हैं। रामगंगा नदी से नाचनी, रसियाबगड़ आदि जगहों पर लगातार भू कटाव हो रहा है। जमकर बारिश होने से प्राकृतिक स्रोत भी रिचार्ज हो गए हैं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक बारिश का क्रम जारी है। शनिवार सुबह मौसम साफ था। बाद में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों से बाजार आए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद बाजार में भी सन्नाटा पसर गया। पिछले 24 घंटे में पिथौरागढ़ में 4.2, गंगोलीहाट, डीडीहाट में दो-दो, बेड़ीनाग में 15.8, धारचूला में 12 और मुनस्यारी में 14 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन


काली नदी का जलस्तर धारचूला में 889.30 मीटर पर है। इसके खतरे का लेबल 890 मीटर है। बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। गोरी नदी जौलजीबी में 605, मदकोट में 1211 मीटर पर है। नदियों के जल स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से नदी किनारे रहने वाले लोगों को तट पर नहीं जाने और सावधानी बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ सड़कें यातायात के लिए खोली
पिथौरागढ़। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्निर्माण का कार्य जारी है। रेस्क्यू टीमों ने गर्बाधार, लखनपुर, नजंग, गौरी नदी और द्वालीसेरा से आगे काली नदी में लापता व्यक्तियों की खोजबीन के लिए सर्च अभियान चलाया। शनिवार को जिले की 16 सड़कें बंद थीं। इनमें से नौ सड़कों नाचनी-भैंसकोट, डीडीहाट-दूनाकोट, मसूरी-कांडा-होकरा, कपकोट-सामा-तेजम, जाखपुरान-आंवलाघाट, देवलथल-कनालीछीना, लछैर-दौली-चिराली, लछैर-पलेटा, झूलाघाट-बलतड़ी को यातायात के लिए खोला गया। बंद सड़कों को खोलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed