{"_id":"5b3fa6524f1c1bb2288b4f23","slug":"31530898002-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर और सुअरों के आतंक से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर और सुअरों के आतंक से लोग परेशान
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/अस्कोट। जिला मुख्यालय के नजदीक आठगांव शिलिंग क्षेत्र के स्यून पोखरा बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। बंदर घरों से सामान उठाकर ले जा रहे हैं। रोकने पर काटने को दौड़ रहे हैं। उधर, अस्कोट के कई गांवों में भी बंदर और सुअरों के आतंक से लोग परेशान हैं।
स्यून पोखरा में बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि लोग हर समय हाथों में डंडा लिए रहते हैं। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि हाल में बंदरों ने एक बच्ची को काट दिया था। बंदर घर के भीतर से सामान उठाकर ले जा रहे हैं। घरों की छतों में बंदर हर समय उधम मचाते हैं। बंदरों के आतंक के कारण लोगों ने सब्जी उगानी तक छोड़ दी है।
वहीं, अस्कोट के खोलियागांव के प्रधान किशन राम, देवल के प्रधान त्रिलोक राम, रसगाड़ी की प्रधान उमा बिष्ट, गर्जिया के प्रधान नरेंद्र बसेड़ा ने बताया कि बंदरों और सुअरों के आतंक से इलाके के लोग परेशान हो गए हैं। इन लोगों ने कहा कि सरकार और वन विभाग बंदरों से निजात नहीं दिलाता है तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।