{"_id":"5b196f564f1c1bda6e8b6d30","slug":"31528393558-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही मिले
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला पंचायत की पैय्यापौड़ी सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए। जांच में दस्तावेज पूर्ण नहीं होने पर एक उम्मीदवार का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। शुक्रवार को नाम वापसी होगी और नौ जून को चुनाव चिन्ह आवंटन किए जाएंगे।
जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह थापा के इस्तीफा देने से पैय्यापौड़ी की सीट रिक्त हो गई थी। इस सीट पर 19 जून को मतदान होना है। बीते दिन चार उम्मीदवारों दीपक जोशी, पंकज कठायत, जीवन सिंह ठाकुर और प्रमोद सिंह ऐरी ने नामांकन पत्र खरीदे थे। इनमें से पंकज कठायत ने अपना नामांकन पत्र जमा नहीं किया।
रिटर्निंग अधिकारी डॉ. विद्यासागर कापड़ी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी डीपी सिंह ने नाम निर्देशन पत्रों की जांच के बाद कागजी कार्यवाही पूरी नहीं होने पर प्रमोद ऐरी के नामांकन पत्र को निरस्त कर दिया। जांच में दीपक जोशी और जीवन सिंह ठाकुर के नामांकन पत्र सही पाए गए। उप चुनाव के लिए मतदान 19 जून को होगा, जबकि मतगणना 21 जून को जाएगी।