{"_id":"5ae9f30d4f1c1b62098b7c9a","slug":"31525281549-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयोगशाला सहायकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयोगशाला सहायकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया
Updated Wed, 02 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। लंबित मांगों को लेकर महाविद्यालय के प्रयोगशाला सहायकों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज कराया। आंदोलित कर्मियों ने मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही न होने पर 11 मई से कुविवि की लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा कार्यक्रम का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
बुधवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रयोगशाला सहायक महाविद्यालय परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने ग्रेड पे बढ़ाने और स्टाफिंग पैटर्न लागू करने की मांग की। आंदोलित कर्मियों ने सरकार की उपेक्षा के खिलाफ नारेबाजी भी की। कहा कि 10 मई तक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद 11 मई से कुविवि की लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा कार्यक्रमों का बहिष्कार किया जाएगा।
कर्मचारी निकाय चुनाव कार्यक्रम का भी बहिष्कार करेंगे। आंदोलित कर्मियों ने राज्यपाल और सीएम समेत कई अधिकारियों को संबोधित ज्ञापन भेजा। इस दौरान डॉ. एनएस चमलेगी, रमेश भट्ट, महेश पांडेय, अनूप महर, इकरार हुसैन, विमला विश्वकर्मा, दिनेश पांडे, हरीश देवलाल, उमेश पुनेठा, पूजा भट्ट आदि थे।