{"_id":"5ae9f3044f1c1b5d098b7a9e","slug":"31525281540-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचार अव्यवस्था के खिलाफ भटेड़ी में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचार अव्यवस्था के खिलाफ भटेड़ी में प्रदर्शन
Updated Wed, 02 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट विकासखंड के दर्जनों गांवों में बीएसएनएल और एक निजी कंपनी की लचर सेवा के खिलाफ लोगों ने भटेड़ी में प्रदर्शन किया। लोगों ने संचार सेवा ठीक न होने पर जिला मुख्यालय में आकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
मजिरकांडा से लगे नीचे भटेड़ी, सिरोड़ी, जुलपाता, च्योड़ी, भटेडी के 15 सौ लोग बीएसएनएल की सेवाओं से परेशान हैं। लोग गैस बुक नहीं करा पा रहे हैं। गैस बुकिंग न होने से लोगों को 30 किमी दूर जिला मुख्यालय आना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान कुंडल सिंह गोबाड़ी ने कहा कि गांव में पहले से ही बीएसएनएल के सिग्नल कभी-कभी आते थे।
इसी से परेशान लोगों ने निजी कंपनी के सिम खरीदे, लेकिन निजी संचार कंपनी का नेटवर्क भी सही काम नहीं कर रहा है। प्रदर्शन में सोहन सिंह गोबाड़ी, पूरन सिंह गोबाड़ी, राजेंद्र सिंह, खगेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि शामिल थे। बीएसएनएल के उपमंडलीय अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि टेक्निकल टीम भेजकर सिग्नल नहीं आने की जांच कराई जाएगी।