फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बैतड़ी में महिला मतदाता रहेंगी निर्णायक भूमिका में

बैतड़ी में महिला मतदाता रहेंगी निर्णायक भूमिका में

Sat, 18 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
बैतड़ी में महिला मतदाता रहेंगी निर्णायक भूमिका में
बैतड़ी (नेपाल)। नेपाल के पश्चिमांचल क्षेत्र संख्या सात में होने वाले प्रतिनिधि सभा (एमपी) और प्रदेश सभा (एमएलए) के चुनाव में महिला मतदाता निर्णायक भूमिका में रहेंगी। बैतड़ी जिले में महिला मतदाताओं की संख्या 67,846 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 64,741 है। शनिवार को बैतड़ी जिला मुख्यालय के गढ़ी मैदान में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव संचालन को दो माह के लिए होमगार्ड की भर्ती भी कर दी गई है।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग नेपाल के निर्देश पर बैतड़ी जिले में 10 दिन पहले ही सभी तरह के हथियार जमा कर दिए गए हैं। चुनाव के दिन मतदान केंद्र के पास निषेधाज्ञा लागू रहेगी। चुनाव में किसी भी तरीके से लाठी, डंडे, हथियार आदि को ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए बैतड़ी के मुख्य चुनाव अधिकारी विष्णु प्रसाद गौतम और जिलाधिकारी सिद्ध राज जोशी ने जिले के संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। बैतड़ी के पुलिस अधीक्षक हेरंब शर्मा कटेल ने जिले के अति संवेदनशील पुरचूड़ी के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बैतड़ी में 26 नवंबर को मतदान सुबह 6 से अपरान्ह 5 बजे तक चलेगा। मुख्य चुनाव अधिकारी विष्णु प्रसाद गौतम ने विद्युत, पेयजल एवं संचार समेत सभी विभागों को चुनाव के दिन व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। जिला मुख्यालय गढ़ी में मुख्य चुनाव अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने सभी मतदान अधिकारियों और सहायक मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। चुनाव ड्यूटी में कुल 1400 सरकारी कर्मचारियों को तैनात किया गया है। शांति व्यवस्था के लिए 700 होमगार्ड के जवान भी तैनात रहेंगे। साथ ही सशस्त्र प्रहरी एवं नेपाल सेना के अलावा अत्तरिया और धनगड़ी से अतिरिक्त फोर्स बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैतड़ी में चुनाव प्रचार चरम पर
एमपी और एमएल के उम्मीदवार रात दिन घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए काम करने की बात कर रहे हैं। एमपी के मजबूत दावेदार पूर्व अर्थ राज्य मंत्री दामोदर भंडारी ने शनिवार को कटौजपानी और देहमांडू में जनसंपर्क किया और एमपी बनने के बाद बैतड़ी में पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही। साथ ही वाम गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार करन थापा ने देहमांडू में जनसभा को संबोधित किया। लोकतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी नर बहादुर चंद भी मतदाताओं के मध्य जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed