{"_id":"6467be6e0e694f8b4f0ad263","slug":"30-pilgrims-returned-after-visiting-adi-kailash-pithoragarh-news-c-8-1-144867-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 30 यात्री आदि कैलाश के दर्शन कर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 30 यात्री आदि कैलाश के दर्शन कर लौटे
Fri, 19 May 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 19 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा के तीसरे, चौथे और पांचवे दल के 30 यात्रियों ने दर्शन कर वापसी कर ली है। ओम पर्वत, आदि कैलाश, पार्वती कुंड के दर्शन कर यात्री काफी खुश हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम काफी खुशनुमा बना हुआ है। छठे दल के गुजरात के दो यात्री पर्यटक आवास गृह पहुंच गए हैं। यात्राधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि तीसरे दल के पांच, चौथे दल के छह यात्रियों ने बृहस्पतिवार को ओम पर्वत के दर्शन किए। शुक्रवार को तीनों दलों के यात्री आदि कैलाश दर्शन को पहुंचे। तीसरे और चौथे दल के यात्री दर्शन कर वापसी में बूंदी कैंप पहुंच गए हैं। पांचवें दल के 19 यात्रियों ने शुक्रवार को गुंजी में रात्रि विश्राम किया। यात्री शनिवार को धारचूला वापसी करेंगे। पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि छठे दल के दो यात्रियों का यहां पहुंचने पर निगम कर्मियों ने स्वागत किया।
..........इनसेट
दारमा घाटी में भी शुरू हुई पर्यटकों की आवाजाही
धारचूला। सीमांत को जोड़ने वाली सड़क खुलने के बाद पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। धारचूला की व्यास घाटी में ओम पर्वत, आदि कैलाश के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा दारमा घाटी में भी पर्यटक पहुंचने लगे हैं। कोरोना काल के बाद पर्यटकों की आवक कम होने से आर्थिक संकट से जूझ रहे होम स्टे संचालकों को इस साल पर्यटन कारोबार में सुधार की उम्मीद है।