फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   -30 degree temperature, the weather is very challenging

-30 डिग्री तापमान, मौसम लगातार ले रहा इम्तहान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
-30 degree temperature, the weather is very challenging
धारचूला के कुटी गांव में बर्फबारी के बाद का नजारा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी सीमा पर तैनात जवानों का कड़ा इम्तहान ले रही है। माइनस 30 डिग्री तापमान पहुंचने के बाद नौले और धारे जम गए हैं। सेना और आईटीबीपी के जवानों के लिए पेयजल आपूर्ति मुश्किल हो गई है। बर्फबारी के चलते सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लिपुलेख-तवाघाट सड़क का निर्माण बीआरओ को बंद करना पड़ा है। गुंजी से कुटी और नाबी तक हो रहे डामरीकरण का कार्य भी बर्फबारी के चलते बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

व्यास घाटी में एक सप्ताह से जारी बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे नौले धारे जम गए हैं। सीमा की सुरक्षा पर तैनात जवानों के साथ ही स्थानीय लोगों को बर्फ पिघलाकर पीने के पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। जवान हाड़ कंपा देने वाली ठंड में नेपाल-चीन सीमा की निगहबानी कर रहे हैं। व्यास घाटी के नेपाल- भारत सीमा के कालापानी में 11 वाहिनी एसएसबी के जवान माइनस 30 डिग्री में भी बड़े मुस्तैदी से सीमा की सुरक्षा में लगे है। व्यास घाटी में बीआरओ को बर्फबारी के कारण चीन सीमा तक बन रही लिपुलेख-तवाघाट और गुंजी से कुटी-नाबी गांव सड़क का निर्माण कार्य बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रौंकांग अंजू रौंकली के बताया कि व्यास घाटी के सात गांवों में पिछले एक हफ्ते से बर्फबारी हो रही है। गांवों में दो फुट से अधिक और पहाड़ों में चार फुट से भी अधिक हिमपात हुआ है। इससे ठंड बढ़ गई और जलस्रोत का पानी भी जम गया है। कुटी निवासी हरीश कुटियाल ने बताया कि कुटी गांव में अभी तीन से चार लोग अपने रोजगार के लिए रुके हैं। कुटी यांगति नदी के जमने की भी जानकारी आ रही है। लोग पानी गलाकर पी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनस्यारी में पारा शून्य से दो डिग्री नीचे
मुनस्यारी। मुनस्यारी के ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से ही बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश जारी है। पंचाचूली, हंसलिंग, नाग्निधुरा, छिपलाकेदार में सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। खलिया, कालामुनि, बेटुलीधार, ईको पार्क बर्फ से लकदक हो गए हैं। पर्यटन नगरी में अधिकतम तापमान आठ डिग्री तो न्यूनतम -2डिग्री पहुंच रहा है। संवाद
जिले में दिन भर रही बारिश
पिथौरागढ़। जिले में दिनभर बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। सुबह आसमान में बादल छाए रहे। करीब एक बजे मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। जो पिछले पांच घंटे से जारी है। बारिश के बाद पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान आठ तो न्यूनतम तापमान चार पहुंच गया है। इसके अलावा बेड़ीनाग, डीडीहाट, गंगोलीहाट, थल, नाचनी, कनालीछीना समेत अन्य क्षेत्रों में लगातार बारिश से जनजीवन पूरी तरह ठप रहा। संवाद
ठंड बढ़ी, घरों में कैद रहे लोग
चंपावत। घने बादलों के बाद करीब साढ़े 11 बजे से शुरू हुई बारिश से पहाड़ में लोगों को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ा। जिले में सात मिली मीटर बारिश हुई। इससे न केवल ठंड बढ़ी, बल्कि आम जन-जीवन पर भी इसका असर पड़ा। शनिवार को आवाजाही काफी कम रही। बाजार में कम भीड़ का असर कारोबार पर भी पड़ा। ठंड से बचने के लिए लोग गरम कपड़ों, अंगीठी-हीटर का सहारा लेने के साथ ज्यादातर वक्त घरों में ही रहे। वहीं शनिवार को चंपावत का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

ठंड से बचाव के लिए पालिका ने जलाए अलाव
डीडीहाट। कड़ाके की ठड़ से राहगीरों को बचाव के लिए पालिका ने नगर के विभिन्न वार्डों में अलाव जलाने शुरू कर दिया है। पालिका अध्यक्षा कमला चुफाल ने बताया कि कड़ाके की ठड़ और लगातार गिर रहे तापमान से राहगीरों को बचाने के लिए नगर पालिका के सातों वार्डों में शाम के समय पालिका कर्मी अलाव जलाने का काम कर रहे हैं। वहीं नगर पालिका के रैन बसेरा में रहने के लिए भी समुचित व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed