{"_id":"61d5e14cc73ae30a3328705a","slug":"2670-children-got-corona-dose-in-the-district-pithoragarh-news-hld450061721","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 2670 बच्चों को लगी कोरोना डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 2670 बच्चों को लगी कोरोना डोज
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के मानस एकेडमी दौला में छात्र का टीकाकरण करती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले में स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान तेजी के साथ आगे बढ़ता जा रहा है। टीकों की उपलब्धता के चलते स्वास्थ्य विभाग जिले में 33900 बच्चों को टीकाकरण 10 से 15दिन में लगाने की उम्मीद जता रहा है।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 60 स्थानों में 2670 किशोरों को कोवाक्सिन की डोज लगाई। किसी को भी टीका लगाने के बाद किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। सोमवार को 3034 और मंगलवार को 3061 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। प्रतिरक्षण सहायक मोहित पंत ने बताया कि टीकाकरण के लिए काफी भीड़ हो रही है। कई स्कूली बच्चे दूर से आ रहे हैं, जिसको देखते हुए ऑफलाइन टीकाकरण किया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि बच्चों के लिए पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध हैं। ऐसे में जल्द ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। जिले में 334919 को कोरोना की पहली और 271816 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लग चुकी है, जबकि जिले में 18 से 65 आयु वर्ग के लोगों की जनसंख्या 321534 है।
विज्ञापन
रोडवेज स्टेशन में लगाएं टीके
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य विभाग ने रोडवेज स्टेशन में टीका केंद्र खोला है। जिसमें 15 से 17 साल तक के स्कूली या अन्य बच्चे टीकाकरण के लिए जा सकते हैं। अगर कोई बच्चा स्कूल नहीं आ पा रहा है तो वो इस ओपन टीका केंद्र में को-वैक्सीन का टीका लगा सकता है। उसे अपने साथ आधार कार्ड और फोन नंबर लाना अनिवार्य होगा।