फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   25 people arrived by helicopter Munsyari

मिलम से 25 लोग हेलीकाप्टर से पहुंचे मुनस्यारी

Mon, 13 Jul 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Mon, 13 Jul 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन

पांच दिन से मिलम में फंसे छह स्थानीय लोगों के साथ-साथ कुल 25 लोगों को सोमवार सुबह हेलीकाप्टर से मुनस्यारी लाया गया। भव्य भास्कर पत्रिका के संपादक शैलेंद्र सक्सेना समेत छह स्थानीय लोग नौ जुलाई को हेलीकाप्टर से मिलम गए थे। इनको अगले दिन हेलीकाप्टर से वापस आना था लेकिन मौसम खराब होने से हेलीकाप्टर मिलम नहीं जा पाया।

विज्ञापन


सोमवार सुबह मौसम साफ होते ही हेलीकाप्टर ने मिलम के लिए उड़ान भरी। वहां से 25 लोगों को मुनस्यारी लाया गया। सभी लोगों ने आने का किराया 2500 रुपये का भुगतान किया। बाद में एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा के निर्देश पर हेलीकाप्टर ने रालम के लिए उड़ान भरी। रालम 83 लोगों के फंसे होने की सूचना थी। रालम को जोड़ने वाला लिंगुरानी पुल बहने से लोग वापस नहीं आ पा रहे थे। इस बीच आईटीबीपी ने रविवार को 25 लोगों को लिंगुरानी नाले से सुरक्षित पार कराया, जबकि स्कूली बच्चे पहले ही मुनस्यारी आ गए थे। रालम में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जो आवश्यक रूप से हेलीकाप्टर से आना चाहता हो।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि हेलीकाप्टर से रिलकोट और मर्तोली में 2.5 क्विंटल चावल और इतना ही गेहूं दोनों स्थानों पर गिराया गया है। मल्ला जोहार क्षेत्र में रास्ते और पुल बहने के कारण अब कोई भी व्यक्ति फंसा नहीं है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम को देखते हुए फिलहाल लोगों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed