24 घंटे में हो सकती है कुछ स्थानों पर बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार रात हुए हिमपात के कारण शनिवार को घाटी वाले इलाकों में भी ठंड का असर बना रहा। जिला मुख्यालय में शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जिला मुख्यालय में पिछले 24 घंटे में मात्र 0.8 एमएम बारिश हुई। मुनस्यारी के निकट बेटुलीधार, खलियाटाप, पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा में हिमपात हुआ। धारचूला तहसील में नारायणआश्रम से आगे का सारा इलाका बर्फ से ढंक गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें गिर सकती हैं। शेष हिस्से में मौसम सामान्य बना रहेगा। अगले दो तीन दिन तक मौसम की स्थिति इसी प्रकार बनी रहेगी। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड का असर बना रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में पाला गिरेगा।