{"_id":"6845b930ed7eb6555607f80f","slug":"23-year-old-youth-stabbed-to-death-in-dharchula-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-128845-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: धारचूला में 23 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: धारचूला में 23 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Sun, 08 Jun 2025 09:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 08 Jun 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। युवक की हत्या क्यों की गई, इसके कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
शनिवार रात करीब नौ बजे गलाती निवासी कमलेश सिंह दानू (23) पुत्र गोवर्धन सिंह को किसी ने चाकू मार दिया। पालिका मार्ग पर सड़क किनारे खून से लतपथ कमलेश को तड़पता देखकर लोगों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजन की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उप जिला चिकित्सालय धारचूला ले जाया गया। यहां डॉ. कोमल ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पिथौरागढ़ ले जाने के दौरान घायल युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के पिता गोवर्धन की ओर से पुलिस को सौंपी गई तहरीर में कुछ स्थानीय लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। सीओ कुंवर सिंह रावत ने बताया कि पुलिस टीम जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
इधर, बीच सड़क पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
--
मृतक ने किया था पॉलिटेक्निक
गडाल गलाती निवासी मृतक कमलेश दानू दो भाइयों में छोटा था। उसने इंटरमीडिएट करने के बाद पॉलिटेक्निक किया था। उसके पिता किसान हैं जबकि मां एएनएम है। बड़ा भाई भी खेती किसानी करता है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।