फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   2.29 mu power generation per day in NHPC project

Pithoragarh News: एनएचपीसी परियोजना में प्रतिदिन हो रहा 2.29 एमयू बिजली उत्पादन

Fri, 09 Jun 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 09 Jun 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
2.29 mu power generation per day in NHPC project
पिथौरागढ़। 280 मेगावाट की धौलीगंगा जल विद्युत परियोजना में पानी कम होने से बिजली का उत्पादन भी कम हुआ है। इस समय प्रतिदिन 2.29 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। पानी बढ़ने के बाद बिजली का उत्पादन बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा पॉवर ग्रिड से नहीं जुड़ पाने के कारण माइक्रो हाइडिल की एकमात्र सुरिंगगाड़ जल विद्युत परियोजना से बिजली का उत्पादन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

एनएचपीसी की 280 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना में वर्तमान में प्रतिदिन 2.29 प्रतिदिन उत्पादन हो रहा है। धौलीगंगा परियोजना में उत्पादित बिजली को ग्रिड से बरेली भेजा जाता है। पिछले साल उत्पादन का लक्ष्य 1278 मिलियन यूनिट था जबकि परियोजना ने इससे अधिक 1279 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया था।
विज्ञापन

लघु जल विद्युत परियोजना में वर्ष 2021-22 में पांच मेगावाट की सुरिंगगाड़ जल विद्युत परियोजना बनकर तैयार हो गई थी। इसका ट्रायल भी किया, लेकिन पावर ग्रिड से नहीं जुड़ने के कारण अभी तक बिजली का उत्पादन शुरू नहीं हो पाया है। इसके अलावा उरेड़ा की तीन मेगावाट की कंच्योति और ऐलागाड़ की 1.5 मेगावाट की छिरकिला, 750 किलोवाट की बरार जल विद्युत परियोजना से बिजली का उत्पादन ठप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन परियोजना में आई खराबी को दूर किया जा रहा है। इसके अलावा उरेडा की 600 किलोवाट की तालेश्वर और 400 किलोवाट की छड़नदेव परियोजना से बिजली का उत्पादन हो रहा है। इन परियोजनाओं से भी पानी कम होने के कारण बिजली का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। यूजेवीएनएल के अभियंता उमेश जोशी का कहना है कि सुरिंगाड़ परियोजना के ग्रिड से जुड़ने के बाद बिजली का उत्पादन शुरू हो जाएगा।

----------------
12 मेगावाट की तांकुल जल विद्युत परियोजना नहीं हो पाई शुरू
पिथौरागढ़। तांकुल में यूजेवीएनएल ने 12 मेगावाट की तांकुल जल विद्युत परियोजना प्रस्तावित की है। इसकी भारत सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है, परियोजना को विधिवत स्वीकृति नहीं मिलने से यूजेवीएनएल ने इसका नया प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा है। इसके अलावा 120मेगावाट की सिरकारी भ्यूल रूपसियाबगड़ जल विद्युत परियोजना सैद्धांतिक स्वीकृति के लिए भारत सरकार को गई है। इसे भी स्वीकृति नहीं मिल पाई है। 12 मेगावाट की जिंबाबगड़ और 15 मेगावाट की पैनीगाड़ परियोजना के निर्माण के लिए अभी तक भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed