{"_id":"66a2306c6d7d146f92000f80","slug":"22-lakh-rupees-were-found-on-the-pass-of-the-nepali-youth-during-the-checking-international-bridge-pithoragarh-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एसएसबी का चेकिंग अभियान, नेपाली युवक के पास मिले लाखों रुपये; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एसएसबी का चेकिंग अभियान, नेपाली युवक के पास मिले लाखों रुपये; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 25 Jul 2024 04:31 PM IST
हीरा मेहरा
शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 25 Jul 2024 04:31 PM IST
सार
भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय झूला पुल पर चेकिंग के दौरान एसएसबी को एक नेपाली नागरिक के पास से 2245000 लाख रुपये मिले हैं। झूला पुल से नेपाल जाने का प्रयास कर रहे युवक ने यह रुपये एक बक्से में रखे थे।
विज्ञापन
नेपाली युवक के पास मिले 2245000 लाख रुपये
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय झूला पुल पर चेकिंग के दौरान एसएसबी को एक नेपाली नागरिक के पास से 2245000 लाख रुपये मिले हैं। झूला पुल से नेपाल जाने का प्रयास कर रहे युवक ने यह रुपये एक बक्से में रखे थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह 11वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट के जवान भारत-नेपाल की ओर आवागमन कर रहे लोगों के सामान की जांच कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल जाने के लिए वहां पहुंचे युवक के पास मौजूद बक्से से 2245000 लाख रुपये मिले। जब एसएसबी ने पूछताछ की तो वह पकड़ा गया। युवक बार-बार नाम और पता अलग बताने लगा। एसएसबी ने इसकी सूचना कस्टम, पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी को भी दी। युवक से पूछताछ की जा रही है। एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि नेपाली युवक इतनी धनराशि कहां से लाया इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
एसएसबी ने बताया कि एक नेपाली नागरिक को अंतरराष्ट्रीय झूलापुल धारचूला पर भारत से नेपाल जाते समय एसएसबी सुरक्षा बल ने रूटीन चेकिंग के दौरान 2245000 रुपये के साथ पकड़ा है। नवीन धामी (19) पिता पत्ते धामी गांव दल्लेखान, पोस्ट मार्मा जिला दार्चुला (नेपाल) के पास पकड़ा गया है। एसएसबी के अधिकारियो ने बताया की युवक से पूछताछ जारी है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इन रुपयों में 10,50,100,200 और 500 के नोट मिले है।
विज्ञापन