फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   21st livestock census: 65 enumerators and 12 supervisors appointed

Pithoragarh News: 21वीं पशुगणनाः 65 प्रगणक और 12 सुपरवाइजर नियुक्त

Tue, 02 Jul 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 02 Jul 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
21st livestock census: 65 enumerators and 12 supervisors appointed
पिथौरागढ़। जिले में 21वीं पशुगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पशुपालन विभाग वर्ष 2019 के आंकड़ों के हिसाब से टीमें बनाने की तैयारियों में जुटा है। अक्तूबर से दिसंबर 2024 तक पशुगणना करने के लिए करीब 65 प्रगणक और 12 सुपरवाइजर नियुक्घत किए गए हैं। यह घर-घर जाकर गणना करेंगे। पशुगणना ऑनलाइन एप के माध्यम से होगी।
विज्ञापन

पशु गणना में तैनात कर्मचारी घर-घर जाकर गाय, बैल, भैंस, भेड़, बकरी, सूअर, घोड़ा, कुत्ता सहित अन्य पशुओं की विभिन्न प्रजातियों की गणना करेंगे। पशुगणना ऑनलाइन एप के माध्यम से होगी। इससे बिना नेटवर्क वाले इलाकों में भी प्रगणक गणना कर पाएंगे। इसके लिए टीम तैयार कर दी है। इसके लिए जनपद में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज जोशी को नोडल अधिकारी, विमल सिंह कुशवाहा को सांख्यिकीय अधिकारी नामित किया गया हैं।
विज्ञापन

पांच साल में कम हो गए 27 फीसदी भैंस
पिथौरागढ़। जिले में पशुओं की संख्या कितनी है इसका खुलासा 2024 दिसंबर में होगा। 2019 की गणना में 162869 गो वंशीय, 37056 भैंस, 44533 भेड़ और 226060 बकरियां थीं। इससे पहले भैंसों की संख्या 50996 थी जो घटकर 37056 रह गई है। भेड़ों की संख्या 47,336 से घटकर 44,533 है। इस तरह पशुओं की संख्या में लगातार कमी हुई है। मवेशियों के साथ ही पशुपालक भी घट गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
21वीं पशुगणना के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इससे पशुओं की पहचान करने और योजनाएं बनाने में आसानी होगी। पशुपालकों को इसका लाभ मिल सकेगा। - डॉ. योगेश भारद्वाज, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed